Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कोडीन युक्त कफ सिरप : आज़मगढ़ में मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी देते एसपी ग्रामीण चिराग जैन

ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

आज़मगढ़, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सीरप की खरीद-बिक्री में अनियमितताओं का मामला सुर्खियों में है। इसी से जुडे मामले में आजमगढ में ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर एक मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपी ने लाखों बोतलें खरीदीं, लेकिन उनका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया।

आज़मगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज के बनगांव में एएस फार्मा नाम से मेडिकल स्टोर चलाने वाले जेठारी नरवे निवासी बीपेंद्र सिंह ने आजमगढ़, बस्ती और जौनपुर की फर्मों से कुल 3 लाख 28 हजार कोडीन कफ सिरप की बोतलें खरीदीं। बीते 28 नवंबर को निरीक्षण के दौरान उनकी दुकान बंद मिली। मकान मालिक ने बताया कि आरोपी एक साल पहले ही दुकान छोड़ चुका है। घर पर भी वह नहीं मिले और फोन, ईमेल व व्हाट्सऐप के जरिए भी खरीद-बिक्री संबंधी विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने बताया कि जीएसटी और एकाउंट्स का कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराए जाने से सीरप के दुरुपयोग की आशंका है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सीरप के मामले में ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दीदारगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने आज़मगढ़ की दो, बस्ती और जौनपुर की एक-एक फर्मों के नाम से लगभग ढाई लाख कोडीन युक्त कफ सिरप न्यू फेंडिसल खरीदा गया और उसका अवैध रूप से व्यापार किया जा रहा है। आरोपी फरार है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव चौहान

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *