Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

महामना मालवीय का व्यक्तित्व विशाल था : क्षेत्र प्रचारक

महामना मालवी के चित्र पर पुष्पांजलि करते क्षेत्र प्रचारक अनिल

गरीब मेधावी बच्चों को आईआईटी जेईई और नीट की नि:शुल्क तैयारी कराता है संस्थान

लखनऊ,21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा संचालित महामना शिक्षण संस्थान, अर्जुनगंज में रविवार को मालवीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जे.जे.मुनीर ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि काशी हिन्दू विश्व विद्यालय के रूप में महामना ने भारत को ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व के लोगों को एक अद्‌भुत,अद्वितीय और अमूल्य शिक्षा केंद्र प्रदान किया है। आपने चौरी चौरा कांड के 177 कैदियों को फांसी की सजा से मुक्त कराकर उनकी सजा को आजीवन कारावास में बदलवाया था। उन्होंने बताया कि शिक्षा का मतलब धन कमाना नहीं मानव के अन्दर निहित क्षमता का विकसित करने का साधन है।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि महामना पंडित मदन महामना का व्यक्तित्व बहुत विशाल था। वह काशी आये और काशी नरेश के द्वारा विश्वविद्यालय स्थापना हेतु पर्याप्त भूमि प्राप्त की। हजारों छात्र प्रतिवर्ष यहाँ से शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन के कर्मपथ पर अग्रसर हैं। महामना शिक्षण संस्थान भी मालवीय जी के विचारों और स्वपनों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। आज ऐसे संस्थानों को स्थान स्थान पर स्थापित करने की आवश्यकता है। हमारा भी नैतिक कर्तव्य बनता है कि थोड़ा सा आर्थिक सहयोग करके आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सम्बल बनें। उन्होंने भाऊराव देवरस जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि भाऊराव जी संघ के प्रचारक थे आपने अटल जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और रज्जू भैया जैसे अनेक कार्यकर्ता तैयार किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो.एम.एल.बी.भट्ट निदेशक कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपना विचार प्रस्तुत किया।

महामना शिक्षण संस्थान के सचिव रंजीव तिवारी ने मच्चासीन अतिथियों का परिचय कराते हुए संस्थान के उत्तरोत्तर विकास का उल्लेख किया। संस्थान के बालिका प्रकल्प की संयोजिका डा अणिमा जामवाल ने बालिका प्रकल्प का अद्योपान्त वृत्त प्रस्तुत किया।

संस्थान के सह सचिव डॉ.विनय गुप्ता ने आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में प्रो. शीला मिश्रा, जितेन्द्र अग्रवाल, डा. विनय गुप्त, विनय प्रकाश तिवार, डा. सौरभ मालवीय, डा संतोष शुक्ला, अवनींद्र, वेंकटेश्वर पाण्डेय और दुर्गेन्द्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *