Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कबड्डी का महासंग्राम: हलिया बनी चैंपियन, टांडा फाल रही उपविजेता

डे नाइट कबड्डी में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।

– अंतरराज्यीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

मीरजापुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हलिया विकासखंड के हलिया स्थित पुराने थाने के पास हनुमान मंदिर के पीछे सोमवार की रात अंतरराज्यीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र सहित कुल 28 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच हलिया और टांडा फाल मीरजापुर के बीच हुआ, जिसमें हलिया की टीम ने 36 पॉइंट बनाकर टांडा फाल मीरजापुर (22 पॉइंट) को हराकर 14 पॉइंट से जीत हासिल की। वहीं प्रयागराज हॉस्टल और हलिया बी की के बीच खेले गए मैच में प्रयागराज हॉस्टल ने 18 पॉइंट बनाकर हलिया को 12 पॉइंट से हराया।

सेमीफाइनल मैच टांडा फाल मीरजापुर और प्रयागराज हॉस्टल के बीच हुआ, जिसमें टांडा फाल मीरजापुर ने 26 पॉइंट बनाकर प्रयागराज हॉस्टल (19 पॉइंट) को हराया। प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में संजय तिवारी और बब्बू अंसारी, कमेंटेटर के रूप में जय चौरसिया और मिठाई लाल ने भूमिका निभाई।

विजेता टीम को 7,500 रुपये, उपविजेता को 5,100 रुपये और तीसरे स्थान पर रही टीम को 2,500 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की पहचान खेल से होती है, जाति या धर्म से नहीं। कार्यक्रम के संयोजक अलीम खां, मोविन खां, कासिम खां, भीम दत्त त्रिपाठी, शनि अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *