मुरादाबाद में 29 जनवरी काे भजन संध्या से होगा महायज्ञ एवं शिवकथा महोत्सव का शुभारम्भ

मुरादाबाद, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित होने वाले माँ पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं शिवकथा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को एवरग्रीन कंपाउंड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट की अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने बताया कि माँ पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं शिवकथा महोत्सव का शुभारंभ 29 जनवरी को भजन संध्या से होगा।
प्रिया अग्रवाल ने आगे बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 29 जनवरी को पथ तैयारी कार्यक्रम के साथ मेहंदी एवं भजन संध्या से होगी, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बनेगा। इसके पश्चात 30 जनवरी को भव्य कलश यात्रा, देव पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा, 31 जनवरी को श्री शनि महामृत्युंजय शनि यज्ञ, 1 फरवरी को श्री लक्ष्मी नारायण अष्ट लक्ष्मी गौरी यज्ञ, 2 फरवरी को श्री महाकाल महामृत्युंजय यज्ञ और 3 फरवरी को माँ पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ, इसके उपरांत महाभोग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बैठक का संचालन महामंत्री राजीव अग्रवाल मल्लू द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, दिनेश अग्रवाल, वरुण, नरेश सक्सेना, अवनीत सक्सेना, विपिन अग्रवाल, गोपाल कृष्ण गर्ग, केए सक्सेना, राजीव अंकित सक्सेना, सौभाग्य सक्सेना, शुभम सक्सेना, शोभित सक्सेना, रामजी गुप्ता, पुनीत बंसल, शिवांग अग्रवाल, अनिता श्रीवास्तव, अंजू त्रिपाठी, सुमन सक्सेना, नीलम अग्रवाल, अंजू सक्सेना, छमा अग्रवाल, शीला श्रीवास्तव, उमा तोमर, अनुराधा तोमर सहित श्री परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल



