महेश जोशी ने पेश होकर किया पासपोर्ट सरेंडर

जयपुर, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जल जीवन मिशन से जुडे 900 करोड रुपए के घोटाले से जुडे मामले में सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री महेश जोशी ईडी कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाई शर्त की पालना में ईडी कोर्ट में अपना पासपोर्ट सरेंडर किया। वहीं अदालत ने प्रकरण में 16 दिसंबर को सुनवाई रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए महेश जोशी को सशर्त जमानत देते हुए कहा था कि वे ईडी कोर्ट में अपना पासपोर्ट सरेंडर करें और बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाए।
—————
(Udaipur Kiran)



