Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ को महिला केन्द्रित विकास का मॉडल बनाने वाली योजना महतारी सदन : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय  महतारी सदन का  लोकार्पण करते हुए
मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव निर्मित महतारी सदन
मुख्यमंत्री साय महतारी सदन महिलाओं से चर्चा करते हुए

-मुख्यमंत्री साय ने 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण

धमतरी/रायपुर, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़ को महिला-केंद्रित विकास का मॉडल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नवरात्र के पावन पर्व के दौरान शुरू की गई महतारी सदन योजना को मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माताओं और बहनों की तरक्की के लिए सशक्त और कारगर कदम बताया।

कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माताओं-बहनों, के लिए गाँवों में ही केंद्र बनाने महतारी सदनों के निर्माण की घोषणा सरकार ने की थी ताकि आप वहां एकत्रित हो कर एक बड़ी सुविधापूर्ण जगह में मिल-जुलकर अपना काम कर सकें। आज यह बड़ा काम पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि महतारी सदन केवल महिलाओं की तरक्की का आधार ही नहीं बनेगा, बल्कि यह पूरे प्रदेश की तरक्की का आधार बनेगा। यह महतारी सदन माताओं-बहनों की शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया केंद्र होगा। महतारी सदन शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के द्वार खोलेंगे। उन्होंने कहा कि इन सदनों में महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़कर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। माताएँ-बहनों के लिए महतारी सदन में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, हस्तशिल्प, कृषि-आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आस्था महिला संकुल संगठन करेली बड़ी की महिला समूह सदस्यों को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने परिसर मौलश्री का पौधा भी रोपा।

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी, पूर्व मंत्री एवं कुरूद के विधायक अजय चन्द्राकर सहित सचिव निहारिका बारिक और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं गणमान्य नौगरिक मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *