Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

महुआ माजी ने किया छठ घाटों का निरिक्षण, दिया निर्देश

छठ घाटों का निरिक्षण करती सांसद महुआ माजी समेत अन्‍य

रांची, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सांसद राज्यसभा डॉ महुआ माजी ने बुधवार को रांची के विभिन्न छठ घाटों का निरिक्षण करते वहां मौजूद साफ-सफाई का जायजा लिया।

मौके पर उन्‍होंने घाटों के आयोजकों को कई निर्देश दिया। लोगों ने सांसद के समक्ष छठ घाटों की समस्याओं को रखा गया। जिसे लेकर सांसद ने तत्काल रांची नगर निगम के नगर आयुक्त को फोन कर समस्याओं का निपटारा करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने समस्याओं का गुरुवार तक निपटारा करने की बात कही। इसके अलावे उन्‍होंने बटन तालाब और सरोवर नगर तालाब में रास्ते की समस्याओं के निदान को लेकर आग्रह किया। इसपर नगर आयुक्त ने सांसद से जल्द कच्ची सड़क तुरंत बनाने की बात कही ताकि छठ घाट तक जाने के लिए लोगों को परेशानी न हो। इसी तरह नामकुम स्वर्णरेखा घाट, चडरी तालाब, जेल तालाब, बड़ा तालाब, मधुकम तालाब सहित विभिन्न तालाब के छठ घाट का निरीक्षण कर वहां व्याप्त समस्याओं के निपटारा करने के लिए संबंधित पदाधिकारीयों को निर्देश दिया।

निरिक्षण करने के दौरान मंटू लाला, नन्द किशोर सिंह चंदेल, अनिल गुप्ता, अनीश, सूरजभान सिंह, सोमू बनर्जी, विश्वजीत चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *