Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

सारण्य महोत्सव का मुख्य आयोजन 16 जनवरी को

Sarany
सारण

सारण, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सारण्य महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं को विधिवत प्रारम्भ करने हेतु सारण्य महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय पर रविवार को एक उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सारण्य महोत्सव के संरक्षक रामदयाल शर्मा, अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज, महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।सारण्य महोत्सव के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज और महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी। यह प्रतियोगिताएं प्रमण्डल, जिला और प्रखण्ड स्तर पर जिसमें वॉलीबॉल, महिला कबड्डी, एथेलेटिक्स, चेस, बैडमिंटन, बॉक्स क्रिकेट, टैलेन्ट सर्च, पेंटिंग, राष्ट्रीय भाव पर कविता लेखन, गायन, वादन और नृत्य आदि आयोजित की जायेगा।

संरक्षक रामदयाल शर्मा ने बताया कि सारण्य महोत्सव का मुख्य आयोजन दिनांक 16 जनवरी 2026 को राजेन्द्र स्टेडियम छपरा के परिसर में प्रस्तावित है। इस दिन सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता चन्द्र प्रकाश राज ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने कुशलतापूर्वक किया।

आगत अतिथियों का स्वागत सुभाष ओझा ने किया और अंत में जितेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सारण्य महोत्सव संरक्षक रामदयाल शर्मा, अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज, महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, सुरेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष डॉक्टर सम्पूर्णा नन्द सिंह, सुभाष ओझा, जितेन्द्र सिंह, अमित कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *