Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एमएटीएलएबी सॉफ्टवेयर के शैक्षणिक एवं शोध अनुप्रयोगों से परिचित कराना मुख्य उद्देश्य: निदेशक

एमएटीएलएबी सॉफ्टवेयर के शैक्षणिक एवं शोध अनुप्रयोगों से बच्चों को परिचित कराना ही मुख्य उद्देश्य

कानपुर, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कल्याणपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज़ के भौतिकी विभाग द्वारा एमएटीएलएबी प्रोग्रामिंग पर एक द्वि दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का नेतृत्व व मार्गदर्शन स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज़ के निदेशक प्रो.आर के द्विवेदी ने किया।

निदेशक प्रो.आर के द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को एमएटीएलएबी सॉफ्टवेयर के शैक्षणिक एवं शोध अनुप्रयोगों से परिचित कराना था।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला का संचालन डिज़ाइन टेक सिस्टमस प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली से आए संसाधन व्यक्ति इंजीनियर वरुण श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन के क्षेत्र में शोध एवं उद्योग का दस वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने बताया कि तकनीकी सत्रों के दौरान एमएटीएलएबी का परिचय, बेसिक कमांड्स, मैट्रिक्स ऑपरेशन्स, ग्राफ प्लॉटिंग तथा वैज्ञानिक गणनाओं में एमएटीएलएबी के अनुप्रयोगों पर विस्तार से चर्चा की गई। कम्प्यूटर प्रयोगशाला में आयोजित प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) सत्र में प्रतिभागियों ने स्वयं एमएटीएलएबी पर कार्य किया।

प्रोफेसर ने बताया कि कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र के दौरान प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का संतोषजनक समाधान किया गया।

यह कार्यशाला डॉ. अंजू दीक्षित, उप-निदेशक, स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज़, एवं डॉ. शिखा शुक्ला, विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग, स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज़ के पर्यवेक्षण में तथा विद्यार्थियों के सहयोग से सम्पन्न हुई।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *