Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

किराए के कमरे में फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

शिमला, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिला शिमला के कोटखाई थाना अंतर्गत आने वाले गुम्मा प्रगतिनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना रात करीब 9 बजकर 55 मिनट पर थाना कोटखाई पुलिस को मिली। मृतक की पहचान केवल राम (46) पुत्र पनीरया राम, निवासी गांव टिककरी, डाकघर जैस, तहसील ठियोग के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार केवल राम गुम्मा प्रगतिनगर में रहता था और उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। सूचना मिलते ही थाना कोटखाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि केवल राम पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में धारा 194 भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *