Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मीरजापुर में ट्रैवलर और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में महाराष्ट्र के कई श्रद्धालु घायल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ में उपचार के बाद बैठे घायल

मीरजापुर, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में चुनार कोतवाली क्षेत्र के चेचरी मोड़ स्थित एनएच 35 ओवरब्रिज पर सोमवार शाम दर्शनार्थियों से भरी ट्रैवलर बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई। घटना में 12 श्रद्धालु घायल हो गए।

महाराष्ट्र के नासिक से अयोध्या और वाराणसी काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए आए 17 श्रद्धालियों से भरी ट्रैवलर बस पर उलटी दिशा से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मारी। टक्कर के बाद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कजरहट चौकी प्रभारी आशुतोष शुक्ल और टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ भेजा गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी चालक सादिक शेख (27), मीना मधुकर (62) और शंकर काकडे (52) को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया। अन्य घायलों में शोभा पत्नी रमेश, वंदना पत्नी सुनील, गोरख पुत्र संपत, मनोहर पुत्र सीताराम, सुनील पुत्र नारायण, दादाजी पुत्र धर्मा पवार, मीनाक्षी पत्नी गोरख अयरे, सुरेश पुत्र शंकर काकडे और प्रभाकर पुत्र नारायण शामिल हैं। इन सबका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जारी है। पुलिस ने ट्रैवलर सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। श्रद्धालुओं का सामान बस से उतारकर हाईवे के डिवाइडर पर रखा गया और क्रेन की मदद से बस को हटाया गया।

कजरहट चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रेलर की गति अधिक होने के कारण यह नियंत्रण खो बैठा और ट्रैवलर से टकरा गया। सब की जान सुरक्षित है। घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे लगभग दस दिन पहले नासिक से मंदिरों के दर्शन पूजन के लिए निकले थे और अयोध्या व प्रयागराज के बाद सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन पूजन कर घर लौट रहे थे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *