Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

जनता दरबार में पंजी-2 सुधार सहित कई समस्‍याओं का हुआ समाधान

जनता दरबार में लोगों को प्रमाणपत्र सौंपते पदाधिकारी सहित अन्‍य

रांची, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।

मौके पर विभिन्न अंचलों में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिलेवासियों को प्रमाण पत्र, राजस्व से संबंधित कार्य, पंजी-2 सुधार, सामाजिक सुरक्षा, मुआवज़ा, आवासीय और आय प्रमाण पत्र, केसीसी सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस दौरान आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निष्पादन की दिशा में कदम उठाये गया।

वहीं उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्‍त‍ि में कहा गया कि जनता दरबार के दौरान सोनाहातू अंचल में जनता दरबार के दौरान दिनेश कुमार महतो को आचरण प्रमाण पत्र, मुटुक देवी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया।

अनगड़ा अंचल में जनता दरबार अत्यंत उपयोगी रहा, जहां कई लंबित राजस्व मामलों का निपटारा किया गया। भू-अर्जन से संबंधित जीतराम भोगता, ग्राम हुण्डुरू के मामले में मुआवजा राशि भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई और उनके पंजी-2 में भी सुधार किया गया। महाबीर भोगता, मो जिबरील एवं महताब आलम के पंजी-2 में सुधार कार्य निष्पादित किया गया।

इसी तरह माण्डर अंचल, ईटकी अंचल, राहे अंचल, बेड़ो अंचल सहित अन्य अंचलों में भी लोगों की समस्याओं के समाधान कर उसके निदान किया गया।

इधर, उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जनता को सुविधाओं के लिए भटकने से बचाना। सरकारी सेवाओं को जन-जन तक तत्परता के साथ पहुंचाना है। उन्होंने प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का नियमित आयोजन कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश को दोहराया।

मौके पर विभि‍न्न अंचलों के पदाधिकारी कर्मी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *