अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के पूर्व जिले में कई कार्यक्रम आयोजित

कटिहार, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला बुनियाद केन्द्र में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के पूर्व विभिन्न क्रियाकलापों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया।
सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज में दिव्यांगता एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से खेल-कूद, चित्रकला, गायन एवं निबंध लेखन का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कटिहार जिला के कुल 82 योग्य दिव्यांग छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिता अंतर्गत चयनित छात्र व छात्राओं को 03 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थानों के लिए पारितोषिक का वितरण किया जायेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह



