Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बाबा बागेश्वर धाम, देवकीनंदन सहित कई धर्माचार्यों ने नोएडा स्टेडियम में लगाए चौके छक्के

बाबा बागेश्वर धाम, देवकीनंदन ठाकुर सहित कई धर्माचार्यों ने नोएडा स्टेडियम में लगाए चौके छक्के, बाढ़ पीड़ितों के लिए आयोजित हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट

गौतम बुद्ध नगर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सनातन न्यास फाउंडेशन की ओर से शनिवार काे नोएडा स्टेडियम में सनातन क्रिकेट लीग का आयोजन किया। इसमें देश के प्रमुख धर्माचार्यों की टीमों ने भाग लिया और अपने प्रवचनाें से लाेगाें का मन माेह लेने वालाें ने मैदान में चाैके-छक्के लगाकर दिल जीत लिया। यह मैच बाढ़ पीड़ितों को सहायता देने के लिए आयोजित किया गया है।

मैच बाबा बागेश्वर धाम बजरंग ब्लास्टर, देवकीनंदन ठाकुर की वृंदावन वॉरियर्स, चिन्मयानंद बाबा की राधे रॉयल और इंद्रेश उपाध्याय की राघव राइडर की टीमों ने भाग लिया। 10-10 ओवर के मैच काे सुबह 10 बजे से शुरू किया गया। यह मैच दोपहर बाद तक चलेगा। इस मैच को देखने के लिए नोएडा स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित हैं। इनमें ज्यादातर बाबा लोगों के शिष्य और प्रशंसक हैं। मैच के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं। पहला मैच बाबा बागेश्वर धाम और देवकीनंदन ठाकुर के बीच हुआ।

इस दौरान सभी धर्माचार्यों ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपने भक्तों से अपील किया। जिसमें 100 रूपये से लेकर 11 हजार और 25 हजार रुपये तक सहयोग देने का आह्वान किया गया है। पूरे मैच के दौरान बाबा बागेश्वर धाम फील्डिंग और बोलिंग करते हुए नजर आए। वहीं देवकीनंदन ठाकुर बल्लेबाजी और फील्डिंग करते हुए नजर आए। बाबा बागेश्वर धाम ने भी अपनी टीम की तरफ से बल्लेबाजी की और प्रवचन की गद्दी से हटकर मैदान पर खेलते हुए चाैके-छक्के लगाकर उपस्थित दर्शकाें काे मंत्रमुग्ध कर दिया।

————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *