
Prayagraj, 14 नवम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के Prayagraj जिले में स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया. वहीं दूसरी तरफ मायके वालों का कहना है कि उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि मायके वालों से तहरीर लेकर जांच की जा रही है.
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि Prayagraj के नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी लक्ष्मी 27 वर्ष पत्नी पंकज पाण्डेय की गुरुवार रात रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. शुक्रवार को मायके वालों की तहरीर पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है. उसके शरीर पर कोई चोट नहीं दिखाई दे रही है, जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि ससुराल वालों ने सूचना दिया है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतका के भाई मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महुगड़ी गांव निवासी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि मेरी बहन लक्ष्मी की शादी 31 मई 2022 को हुई थी. उसके एक बेटा भी है. शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. मुझे आशंका है कि उसकी हत्या की गई है.
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
