Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

मारवाड़ी महिला समिति को किया गया सम्मानित

सम्मानित हुए सदस्य

रामगढ़, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले की सेवाभावी संस्था मारवाड़ी महिला समिति को गोविंदपुर में आयोजित द्वादश अधिवेशन में सेवा के विभिन्न क्षेत्रों के आठ वर्गों में उत्कृष्ट सहयोग देने के लिए शुक्रवार को सम्मानित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में समिति की अध्यक्षा सहित कई सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत समिति की अध्यक्ष सह अंचल प्रमुख निशा जैन को उनकी शाखा और अंचल प्रमुख के रूप में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आठ क्षेत्र में अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी और प्रांतीय अध्यक्ष मंजू बगड़िया ने शाखा की कार्यों की सराहना की।

वहीं समिति की अध्यक्ष निशा जैन ने कहा कि हमारी यह सफलता हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणा जैन और सचिव रिद्धि जैन एवं समिति की सभी सदस्यों के सामूहिक कठिन प्रयासों का प्रतिफल है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *