Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

रामबाग चौक पर मांस विवाद: मोमो में गाय का मांस मिलने का आरोप

गौ मांस की सूचना के बाद पब्लिक ने दुकान में आग लगाई

पूर्णिया, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

पूर्णिया के रामबाग चौक से सामने आई यह घटना केवल एक खाद्य विवाद नहीं, बल्कि प्रशासन और समाज दोनों के लिए गंभीर चेतावनी है। आरोप है कि एक फास्ट फूड दुकान पर परोसे जा रहे मोमो में गाय का मांस मिलाया गया, जिसे पकड़े जाने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। यह खबर तेजी से सीमांचल भर में चर्चा का विषय बन गई।

पूर्णिया, जो लंबे समय से शांति, सौहार्द और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है, वहां इस तरह के आरोप सीधे सामाजिक ताने-बाने को झकझोरने वाले हैं। आक्रोशित लोगों ने गुस्से में आकर संबंधित दुकान में आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आमतौर पर लोग मोमो, नॉनवेज बिरयानी, बर्गर जैसे खाद्य पदार्थ बिना जांच-पड़ताल के खा लेते हैं। ऐसे में दुकानदारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे खाद्य सामग्री की शुद्धता और धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान करें। किसी भी धर्म की आस्था से खिलवाड़ करना न केवल अपराध है, बल्कि सामाजिक अशांति को भी जन्म देता है।

इस पूरे मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, फूड विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की आवश्यकता है। एक व्यक्ति या एक दुकान की गलती से पूरे समाज को बड़ी दुर्घटना और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते सख्त जांच, पारदर्शी कार्रवाई और सतर्कता बेहद जरूरी है, ताकि पूर्णिया की शांति और भाईचारा हर हाल में बना रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / नंदकिशोर सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *