Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मेला रामनगरिया की बैठक में बढ़ाया गया सदस्यता शुल्क

बैठक में मौजूद जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मेला श्रीरामनगरिया समिति की कार्यकारिणी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सम्पन्न हुई।

बैठक में मेला श्रीरामनगरिया के संचालन एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसमें साधारण एवं आजीवन सदस्य बनाए जाने, मेला श्रीरामनगरिया की वेबसाइट तैयार करने, कॉफी टेबल बुक तथा मेला का आधिकारिक लोगो तैयार करने संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा हुई। कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह मत व्यक्त किया कि वर्तमान में निर्धारित सदस्यता शुल्क अपर्याप्त है, जिसे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसके अंतर्गत साधारण सदस्यता शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 11,000 रुपये प्रतिवर्ष तथा आजीवन सदस्यता शुल्क 11,000 रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेला श्रीरामनगरिया की पहचान को सुदृढ़ करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, कॉफी टेबल बुक तथा लोगो का निर्माण कराया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा यह भी सहमति व्यक्त की गई कि यदि कोई साधारण अथवा आजीवन सदस्य मेला श्रीरामनगरिया के अंतर्गत सांस्कृतिक या अन्य कार्यक्रमों में संयोजक बनना चाहता है, तो वह मेला समिति की अनुमति से अपने कार्यक्रम का आयोजन कर सकता है, जिसमें कार्यक्रम का संपूर्ण व्यय भार संबंधित संयोजक द्वारा वहन किया जाएगा। इस संबंध में बायलॉज में आवश्यक संशोधन कराने का भी निर्णय लिया गया।

प्रस्तावों पर कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ आदि रहे।

(Udaipur Kiran) /chandrapal singh sengar

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *