Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

संघ शताब्दी वर्ष पर गूंजा एकता का संदेश, हिंदू सम्मेलन में उमड़ा समाज

दाढ़ीराम ग्राम पंचायत में भव्य हिंदू सम्मेलन।

मीरजापुर, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड पहाड़ी के दाढ़ीराम ग्राम पंचायत में सोमवार को सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल अग्रहरि ने किया, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता उमेश भारती ने की।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल रहे। अपने सम्बोधन में उन्होंने हिंदू समाज की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ब्रिटिश हुकूमत के कालखंड से लेकर वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों तक का उल्लेख किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में समाज की सक्रिय सहभागिता को समय की आवश्यकता बताया। साथ ही उन्होंने हिंदू समाज से संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मेलन के माध्यम से समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मातृशक्ति सावित्री देवी, कैलाश नंद महाराज, महेश चंद्र, राहुल यादव, प्रमोद सिंह, त्रिलोकनाथ दुबे, सुरेश मोदनवाल, राजेश कुमार सहित ग्राम प्रधान दाढ़ीराम राजेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति रही। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के भाई-बहनों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *