मेसी इवेंट विवाद : शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा, खेल मंत्री की गिरफ्तारी की मांग

शुभेंदु अधिकारी: फाइल फोटो

कोलकाता, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . West Bengal विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने Saturday को अर्जेंटीना के विख्यात Football र मेसी के कार्यक्रम के दौरान साल्ट लेक स्टेडियम में हुई कुप्रबंधन की घटना को लेकर Chief Minister ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने इसे टीएमसी का लूट का सर्कस करार देते हुए Chief Minister से इस्तीफे की मांग की है और कहा है कि यह घटना West Bengal की छवि को वैश्विक मंच पर धूमिल करने वाली है.

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखे शब्दों में लिखा कि कोलकाता में आज जो तमाशा देखने को मिला वह बेहद शर्मनाक है. Football के दीवाने बंगाली प्रशंसकों ने महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी की एक झलक पाने के सपने देखते हुए हजारों रुपये खर्च किए, लेकिन अपने ही राज्य में उनके साथ दोयम दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि खेल मंत्री अरूप बिस्वास, अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस और उनके 100 से अधिक वीआईपी साथी मेसी के इर्द-गिर्द घूम रहे थे, असली प्रशंसकों को गैलरी में बैठाकर केवल 5-7 मिनट के लिए बड़े स्क्रीन पर ही देखने को मिला. उन्हें मैदान का सीधा दृश्य तक नहीं मिला, जो एक बड़ा विश्वासघात है.

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि स्टेडियम के अंदर पानी की बोतलें ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया और बेचैन प्रशंसकों को ₹20 की बोतल के लिए ₹200 देने पड़े. शुभेंदु ने इसे क्लासिक टीएमसी जबरन वसूली का धंधा बताया और कहा कि इन तथाकथित नेताओं ने एक खेल आइकन की यात्रा को अपनी निजी फोटो सेशन और मुनाफे के बोनान्जा में बदल दिया.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह केवल कुप्रबंधन नहीं है, बल्कि West Bengal के गौरव पर एक आपराधिक हमला और हमारे जुनूनी Football प्रेमियों के साथ विश्वासघात है. उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया और विपक्ष के नेता के रूप में उनकी तीन प्रमुख मांगें हैं.

पहली मांग में उन्होंने कहा कि हर गैलरी टिकट धारक को 100% रिफंड दिया जाए और जो पैसा लूटा गया है वह वापस किया जाए. दूसरी मांग में उन्होंने खेल मंत्री अरूप बिस्वास, अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस और आयोजक शतद्रु दत्ता को सरकारी प्रायोजित अराजकता, लूट और अव्यवस्था के लिए तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. तीसरी और सबसे बड़ी मांग में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को वैश्विक मंच पर West Bengal के नाम को कीचड़ में घसीटने के लिए इस्तीफा देना चाहिए और राज्य की आत्मा को पूरी तरह बर्बाद करने से पहले पद छोड़ देना चाहिए.

अंत में शुभेंदु ने खेला होबे नारे पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव से पहले खेला होबे प्रचार के लिए मेसी के साथ सेल्फी लेने वालों को अब ठगे गए दर्शकों ने असली खेला दिखा दिया है और उनके भ्रष्ट सर्कस को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है. उन्होंने ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए लिखा, शर्म करो, ममता बनर्जी!

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Leave a Comment