Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीतापुर के हर विकासखंड में बनेगा मिनी स्टेडियम

बैठक में जिलाधिकारी

सीतापुर,15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने जनपद के युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अहम पहल करते हुए सभी विकास खंडों में एक-एक मिनी स्टेडियम के निर्माण का निर्णय लिया है। सोमवार को जिलाधिकारी ने बताया कि मिनी स्टेडियम युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ प्रदेश और देश के विकास में भी सहायक सिद्ध होंगे।

डीएम ने बताया कि इन मिनी स्टेडियमों का निर्माण क्षेत्र निधि, ग्राम निधि, मनरेगा योजना तथा माननीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि प्रतिभा के अभाव में नहीं बल्कि सुविधाओं के अभाव में किसी का भविष्य प्रभावित न हो।

जिलाधिकारी के अनुसार विकास खंड ऐलिया की ग्राम पंचायत हेमपुर, गोंदलामऊ की मीरापुर, हरगांव की गुरधपा, कसमण्डा की गरौणा, खैराबाद की अर्जुनपुर (मुलायमपुर), लहरपुर की खैरूल्लापुर, मछरेटा की पैदापुर, महमूदाबाद की शाहीनपुर, महोली की कुसैला, मिश्रिख की लिखनापुर, पहला की लौना, परसेण्डी की इटारी, पिसावां की बरगांवा, रामपुर मथुरा की देसी लौकिया, रेउसा की रेउसा, सकरन की उमराकलां तथा सिधौली की छावन ग्राम पंचायत में मिनी स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं विकास खंड बेहटा एवं बिसवां में स्थल चयन की प्रक्रिया जारी है।

डीएम ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में युवा खेल प्रतियोगिताओं, सेना भर्ती एवं अन्य शारीरिक परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते। मिनी स्टेडियम बनने से युवाओं को अपने ही क्षेत्र में अभ्यास और तैयारी का अवसर मिलेगा, जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इन स्टेडियमों से ग्रामीण बालिकाओं को भी कैरियर निर्माण के समान अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही बुजुर्गों के लिए मॉर्निंग वॉक एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों हेतु स्वच्छ एवं खुला वातावरण उपलब्ध होगा।

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *