Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

खनन विभाग ने छापेमारी कर तीन बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

अररिया फोटो:थाना में जब्त ट्रैक्टर

अररिया, 16 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

अवैध बालू मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ मंगलवार को खान निरीक्षक द्वारा नरपतगंज एवं फारबिसगंज क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गयी।

छापेमारी के क्रम में बसमतिया, घुरना एवं सिमराहा थानान्तर्गत सुरसर नदी के आसपास तथा नहर क्षेत्रों में अवैध खनन में संलिप्त मिट्टी एवं बालू का अवैध खनन कर परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर संबंधित थाना के सुपुर्द किया गया। तीनों वाहनों के विरूद्ध बिहार खनिज अवैध खनन, परिवहन भंडारण एवं निवारण (संशोधन) नियमावली, 2024 के नियम 56 के तहत अवैध खनन, परिवहन के जुर्म में जब्त किया गया है। लघु खनिज मिट्टी,बालू के बावत शमन शुल्क एवं खनिज मूल्य 3.18 लाख रूपये दण्ड लगाया गया है।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *