मंत्री ने बांटा दिव्यांग जनों में सहायक उपकरण

गोड्डा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 16 पंचायतों के दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया।
इसमें 150 से अधिक लाभुकों का पूर्व में पंजीकरण किया गया था, जिनमें से उपस्थित सभी लाभुकों को उपकरण उपलब्ध कराया गया।
मौके पर मंत्री ने कहा कि सूची में शेष बचे लाभुकों को अगले दिन उपकरण दिए जाएंगे और जो जरूरतमंद पंजीकरण से वंचित रह गए हैं, उन्हें पंजीकरण का बाद में लाभ दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं—अनुदानित बीज वितरण, धान अधिप्राप्ति केंद्र, नेचर पार्क, डिग्री कॉलेज भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों को योजनाओं से जोड़कर झारखंड को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं, आजीविका सखी मंडल की महिलाओं सहित सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / रंजीत कुमार



