Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आयुर्वेद अस्पताल के वार्षिक कार्यक्रम में मंत्री डॉ दयाशंकर ने बांटा कम्बल

कंबल वितरण करते डॉ दयाशंकर

वाराणसी, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित मानस उद्यान एवं मानस नगर कॉलोनी में आयोजित आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक अस्पताल के वार्षिक जयंती समारोह में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया। कम्बल वितरण के बाद डॉ दयाशंकर ने पौधरोपण किया और निःशुल्क ब्लड टेस्ट शिविर में सम्मिलित हुए।

निःशुल्क ब्लड टेस्ट शिविर में स्वास्थ्य-जांच के दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर ने भी पहली जांच कराई और लोगों से ज्यादा से ज्यादा जांच कराकर लाभान्वित होने की अपील की। उन्हाेंने समाज हित, स्वास्थ्य-जागरूकता और पर्यावरण-सुरक्षा तीनों ही कार्यक्रमों को लोगों से जोड़ने के लिए आयोजक का धन्यवाद किया।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *