Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
JHARKHAND

मंत्री ने कॉलेज परिसर में बन रहे नये भवन का किया निरीक्षण

मंत्री शिल्‍पी तिर्की की फाईल फोटो

रांची, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को बेड़ो प्रखंड के करम चंद भगत कॉलेज परिसर में बन कर लगभग तैयार नये भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने कुछ कमियों को रेखांकित करते हुए दुरुस्त करने का आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिया।

इस दौरान कॉलेज प्रबंधन के साथ-साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री को बताया गया कि बहुत जल्द इस नये भवन का उदघाटन किया जाएगा। कॉलेज के नये भवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित हर तरह की सुविधा उपलब्ध है।

कॉलेज परिसर में नया भवन बनने से बेड़ो कॉलेज में छात्रों की संख्या में भी वृद्धि होने का अनुमान है। इस दौरान मंत्री ने कॉलेज के स्थायी और अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों के साथ भी शिक्षण कार्य सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, देवनीश तिग्गा, संजय कच्छप, अरविंद गिरि, रवि उरांव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *