Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

मंत्री ने 8.1 किमी की दो सडकों का किया शिलान्यास

सडकों का शिलान्‍यास करते मंत्री इरफान अंसारी समेत अन्‍य की तस्‍वीर

जामताडा, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दीपावली और छठ पर्व के पावन अवसर पर जामताडा के करमाटांड़ और नारायणपुर प्रखंड में 8.1 किलोमीटर की दो सड़कों का शिलान्यास किया।

इनमें करमाटांड़ प्रखंड (रिंगो-चिंगो मोहनपुर मुख्य पथ) रतनुडीह से गुणीडीह आदिवासी टोला तक कुल 3.6 किमी लंबाई और नारायणपुर प्रखंड के नावाटांड़ जंगलपुर मुख्य पथ से खरयोडीह आदिवासी ग्राम होते हुए एकसिंघा मुख्य पथ तक 4.5 किमी शामिल है।

मौके पर मंत्री ने कहा कि दोनों सड़कों की मांग आदिवासी समाज और क्षेत्रीय ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। मंत्री ने कहा कि इस सड़क क्षेत्र के आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक और मंडल समाज के लोगों को काफी सुविधा होगी।

मंत्री ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज को हमेशा विकास से वंचित रखा। उन्‍होंने कहा कि विधायक बनने के उन्‍होंने लोगों से वादा किया था कि जहां-जहां विकास की रोशनी नहीं पहुंची है वहां वे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सु‍विधाएं पहुंचाएंगे।

मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार हर समाज के विकास और अधिकार की बात करती है।

मौके पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज, ग्रामीण प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी के कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *