Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

महापर्व छठ को लेकर रक्षा राज्य मंत्री ने विभिन्न तालाबों का किया निरीक्षण

रक्षा राज्य मंत्री निरीक्षण करते हुए

रांची, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी को लेकर रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया।

लक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी को लेकर बुधवार को स्वामी विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब), धुर्वा डैम, बटन तालाब डोरंडा, जगन्नाथपुर तालाब, स्वर्णरेखा नामकुम, तेतरी टोली हाई टेंशन कॉलोनी, मत्स्य अनुसंधान केंद्र शालीमार, छोटा डैम, आदर्श नगर धुर्वा, स्मार्ट सिटी तालाब सहित विभिन्न स्थान के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्‍होंने कहा कि यहां चल रही तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान छठ घाट समितियों के प्रतिनिधियों से छठ की तैयारी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई।

सेठ ने बड़ा तालाब के तोरण द्वार की मरम्मती करने और सभी तालाब में लाइट की व्यवस्था साफ सफाई की व्यवस्था महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के प्रशासक से बात की।

इस दौरान बताया गया कि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की ओर से बड़ा तालाब और स्वर्णरेखा घाट नामकुम में सोलर हाई मास्क लगाया जाएगा।

सेठ ने कहा कि सभी तालाबों पर एनडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ सभी छठ घाटों पर मौजूद रहेंगे। सेठ ने सभी पूजा समितियों से कहा कि छठ वर्तियो को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्हें हर संभव मदद किया जाएगा।

इस अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा, ऋषभ कक्कड़, रवि कुमार, पिंकू उमेश यादव, नवीन सोनी, सुचिता रानी, दीपक लोहरा, नकुल तिर्की, पिंटू सिंह, रिंकू सिंह, प्रमोद सिंह, जुगनू साहू और धर्मेंद्र सिंह सहित मिति के अन्‍य लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *