Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने डोरंडा न्यू काली पूजा पंडाल का किया उद्धाटन

पंडाल का उद्धाटन करते केन्‍द्रीय राज्‍य रक्षा मंत्री समेत अन्‍य

रांची, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड की राजधानी रांची में काली पूजा श्रद्धा-भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है। इस पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। शहर के डोरंडा स्थित न्यू काली पूजा समिति, काली मंदिर रोड का ऐतिहासिक 44वां काली पूजा समारोह का भी मंगलवार को शुभारंभ हुआ।

राजस्थानी कला एवं संस्कृति की थीम पर सजे पंडाल में माँ काली की स्थापना की गयी है। यहां माँ काली के दिव्य दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों एवं क्षद्धालुओं का आगमन हो रहा है। लोग माँ के दर्शन एवं पूजन कर भक्तजन मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

इससे पहले मंत्री संजय सेठ ने पूजा पंडाल का उद्घाटन मंगलवार को पांच श्रद्धेय संतों के साथ किया। आगामी 24 अक्टूबर तक यहां अनुष्ठान होगा और मुर्ति विसर्जन आगामी 25 अक्टूबर को किया जाएगा।

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने पंडाल का उद्घाटन करते हुए समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पूजा न सिर्फ धार्मिक आयोजन, बल्कि सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है। राजस्थानी थीम से झारखंडवासियों को नई प्रेरणा मिलेगी।

पूजा समिति के अध्यक्ष शंभु गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को राजस्थानी लोककला, रंग-बिरंगे झरोखों, पारंपरिक चित्रकला और सांस्कृतिक प्रतीकों से सजाया गया है, जो दर्शकों को राजस्थान की जीवंत संस्कृति का अनुभव कराएगा। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समिति ने आनेवाले दिनों में रात्रि भोज, सांस्कृतिक संध्या और विशेष दर्शन की व्यवस्था की है।

उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय मंत्री के अलावा विशेष रूप से आलोक दुबे, जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, शंभू गुप्ता, सुबोध सिंह गुड्डू, वार्ड 45 के भावी प्रत्याशी रितेश थापा, अजय घोष, मनोज मालाकार, बिट्टू घोष, टापू घोष, पप्पू बलि, बबलू शाह, मनोज नायक, देवराज बर्मन, मितवा घोष, शिशिर क्षेत्री, बाबू सोना, अमित गुप्ता, नितेश गुप्ता, विकी घोष, जयंत मजूमदार, दीपू जयसवाल, धीरज गुप्ता, रवि सिंह, उज्जवल, विकी क्षेत्री, गुंजन थापा, उज्जवल थापा, सूरज मांझी, प्रणव क्षेत्री, दोलन गोप और मिडिया प्रभारी समेत बडी संख्‍या में स्थानीय निवासी भक्तजन मौजूद थे।—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *