Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कन्नौज में समाज कल्याण राज्य मंत्री बाेले – रोहिंग्या, बांग्लादेशी समेत सभी घुसपैठिए हाेंगे देश से बाहर

कन्नौज : – बिना दस्तावेजों वाले रोहिंग्या, बांग्लादेशी और विदेशी नागरिकों पर होगी सख़्त कार्रवाई-असीम अरुण

कन्नौज , 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )असीम अरुण ने शुक्रवार को कन्नौज में अवैध घुसपैठ को लेकर बड़ा बयान दिया। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी सहित सभी विदेशी नागरिकों को चिन्हित कर उन पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री असीम अरुण ने बताया कि प्रदेश सरकार इस समय विशेष अभियान चलाकर ऐसे अवैध निवासियों की पहचान करा रही है। जो व्यक्ति बिना दस्तावेजों के अवैध तरीके से रह रहा है, उसे गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा और बाद में उसे उसके मूल देश लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

कार्यक्रम में अभ्युदय योजना पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना गरीब और वंचित वर्ग के युवाओं के लिए बड़ी उम्मीद बनी है। इस योजना के तहत कई छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश लाेकसेवा आयाेग की प्री और मेन्स परीक्षा पास की है। उन्हाेंने कहा मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग से पिछले साल यूपीपीसीएस में 250 बच्चे क्वालीफाई हुए थे । इस वर्ष ग्राफ बढ़कर 277 हो गया है। इस बार से कोचिंग में एनआईटी, जेई, क्लेट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की पढ़ाई को भी सम्मिलित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण ने समाजसेवी बिपिन दीक्षित और कन्हैया दीक्षित के साथ मिलकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति बीमार न पड़े, इसी संकल्प के साथ समाजसेवियों ने यह पहल की है। मंत्री ने लोगों से वृद्धाश्रमों और सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंदों की देखभाल करने, अलाव जलवाने और गर्म कपड़ों के वितरण जैसी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने की अपील भी की।

(Udaipur Kiran) झा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *