Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

संत चार्ल्स स्कूल के टेक्नो आर्ट नेक्सेस कार्यक्रम में बोली मंत्री, बाहरी शिक्षा पर जाेर देने की जरूरत

कार्यक्रम में मंत्री शिल्पी तिर्की सहित अन्य
बाइक मॉडल को देखते छात्रगण

रांची, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की गुरुवार को संत चार्ल्स स्कूल हेसाग हटिया में आयोजित टेक्नो आर्ट नेक्सेस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। मौके पर छात्रों ने ग्रीन फार्मिंग, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, हाइड्रो पावर प्लांट, ज्वालामुखी, वायुमंडलिय परतें सहित अन्य मॉडल प्रस्तुत किए।

मंत्री ने कहा कि अभिभावक और स्‍कूल प्रबंधन शिक्षा को सिर्फ डिग्री नहीं समझें। बच्चों को किताबी ज्ञान से ज्यादा बाहरी शिक्षा पर जाेर देने की जरूरत है। उन्हाेंने कहा

कि डिग्री ज्यादा मायने नहीं रखता। कई युवा प्लस टू या डिग्री लेकर घूम रहे हैं। ऐसे में छात्रों को शिक्षा के साथ साथ जिज्ञासा और इनोवेशन दोनों होना चाहिए और यह तभी संभव है जब बच्चे क्लासरूम की शिक्षा–सिलेबस से बाहर निकलकर एक्स्ट्रा एक्जीविशन में हिस्सा लें।

स्कूल प्रबंधन भी इसका ध्यान रखे कि छात्रों को सर्टिफिकेट और स्कूली ज्ञान देने के अलावे बाहरी दुनिया के बारे में अधिक जानकारियां दें। ताकि बच्चों का तीव्र गति से बौद्धिक विकास हो सके। मंत्री ने कहा कि प्रबंधन छात्रों को यदि सिर्फ एक सर्टिफिकेट देकर संतुष्ट करता है तो वह बेहतर काम नहीं कर रहा है।

पीयूष और आशीष ने बनाया इलेक्ट्रिक बाइक का मॉडल

मौके पर कक्षा आठवीं के पीयूष सुरीन और आशीष ने मिलकर इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल बनाया। पीयूष ने बताया कि बाइक को चैन सिस्टम से ऑपरेट किया जाता है। उनके बनाए इस मॉडल में एक ऐसा चैन सिस्टम है जिससे बाइक के चक्के को एक्स्ट्रा पावर मिलता है। छह से 24 होल्स के चैन में इंजन रन करता है।

वहीं नौंवी कक्षा के शुभम प्रमाणिक और अचल सिंह के बनाए प्रोजेक्ट पोटैटो कैनन आकर्षण का केंद्र रहा। इससे निकली गेंद, 20 मीटर से अधिक रेंज में बंदूक से निकलने वाली गोली की तरह दूर जाती नजर आई। इस कैनन में छात्रों ने कैल्सियम कार्बाइट का उपयोग किया। एसिटाइट से कैल्सियम कार्बाइट पानी से मिलकर मिस पार्क होने पर गेंद दूर तक जाती है।

इधर, कक्षा पांचवीं के दिव्यांश, अर्पित, असत्य भास्कर, आरोहण, अनुग्रह ने खास तौर पर एंटी स्लिप अलार्म चश्मा बनाया। दिव्यांश ने बताया कि इस चश्में को पहनकर यदि चालक गाड़ी चलाते समय ड्राइवर सो जाए तो उसकी पलकें झपकते ही उसकी गाड़ी की इंजन सीज होकर तत्काल रुक जाएगी।

कार्यक्रम में प्राचार्य आभा शाह, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर मंजू, मैनेजर सिस्टर जेन, प्रोविंशियल सिस्टर मेरी कुट्टी, स्पोर्ट्स टीचर अरविंद सुरीन, वंदना कुमारी सहित स्‍कूल के सैकडों छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *