Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

मंत्री शिल्पी और सुदिव्या ने रांची में छात्रावास विस्तारीकरण योजना का किया शिलान्यास

कार्यक्रम में मंत्री शिल्पी तिर्की और मंत्री सुदिव्य कुमार की तस्वीर

रांची, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री तथा पर्यटन, कला–संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभागार सह कार्यकारी विकास केंद्र और बालिका छात्रावास विस्तारीकरण योजना का संयुक्त रूप से शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों मंत्रियों ने संस्थान के विकास और राज्य के युवाओं के कौशल उन्नयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर कॉलेज को छोटानागपुर स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि मांडर क्षेत्र के छात्रों ने स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा और विशेषकर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, इसलिए इस दिशा में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को गंभीरता से पहल करनी चाहिए।

वहीं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर अपनी संस्कृति, परंपरा और विशिष्ट भोजन शैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आईएचएम से जुड़कर युवा न सिर्फ आतिथ्य क्षेत्र की आधुनिक तकनीक सीख रहे हैं, बल्कि इस क्षेत्र में करियर बनाने की नई संभावनाओं का मार्ग भी प्रशस्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी भाषा, संस्कृति और संघर्षपूर्ण इतिहास के कारण विशिष्ट पहचान रखता है। पहले आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार सीमित था, लेकिन अब आईएचएम जैसे संस्थानों से युवाओं के लिए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।

पर्यटन मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग आईएचएम के विकास में कोई बाधा नहीं आने देगा और सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस योजनाओं पर काम कर रही है।

कार्यक्रम में आईएचएम के प्रिंसिपल डॉ. भूपेश कुमार, आनंदित भारद्वाज, प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, शमीम अख्तर, आबिद अंसारी, बंधु टोप्पो, इमरोज, विजय तिर्की, विनोद भगत, सुरेश उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *