Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मीरजापुरः नन्हीं किलकारियों के साथ जश्न, शपथ के संग संकल्प

नवजात बच्चियों के अभिभावकों को बेबी किट वितरित करती महिला चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. वंदना मौर्य

— जिला महिला चिकित्सालय में मना कन्या जन्मोत्सव

मीरजापुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला महिला चिकित्सालय में मंगलवार को कन्या जन्मोत्सव एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय में जन्मी 17 नवजात बच्चियों के हाथों केक कटवाया गया और उनके अभिभावकों को बेबी किट वितरित कर कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अभिभावकों को कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने और बेटियों को समान अधिकार व अवसर देने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने एवं दहेज प्रथा के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। जिला महिला चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सक डॉ. वंदना मौर्य ने सभी अभिभावकों को कन्या जन्म की बधाई देते हुए जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

जिला मिशन कोऑर्डिनेटर डॉ. मंजू यादव ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना सहित महिला एवं बालिका केंद्रित योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों से आवेदन करने का आह्वान किया। वन स्टॉप सेंटर से प्रियंका सिंह ने वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम में जागरूकता हेतु पंपलेट, पोस्टर व स्टीकर वितरित किए गए। इस दौरान महिला चिकित्सालय के कर्मचारी, विभागीय कर्मी एवं आमजन उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *