Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मीरजापुरः जेल से किशोर गृह तक प्रशासन का सख्त पहरा

जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते न्यायाधीश–डीएम–एसएसपी

– न्यायाधीश–डीएम–एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

मीरजापुर, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्र, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने मंगलवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं मोर्चाघर स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल एवं सम्प्रेक्षण गृह में व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना रहा।

निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के बैरक, भोजनालय, जेल परिसर, अस्पताल समेत अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा भोजन की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या अव्यवस्था नहीं पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

इसके बाद मोर्चाघर स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का भी निरीक्षण किया गया। यहां सुरक्षा, स्वच्छता, भोजन, चिकित्सा सुविधाएं, जलापूर्ति, विद्यालयी व्यवस्था, बैरकों की स्थिति एवं अभिलेखों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला कारागार अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *