लापता बीएससी का छात्र खेत के मचान पर साेता मिला

बरामद छात्र पुलिस के साथ

फर्रुखाबाद, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) मऊ दरबाजा थाना पुलिस इलाके से लापता एक छात्र की तलाश में शुक्रवार की पूरी रात खाक छानती रही, लेकिन

वह Saturday को एक खेत के मचान पर सकुशल मिल गया.

एटा जिला के थाना अलीगंज के ग्राम जानीपुर निवासी आदेश कुमार ने शुक्रवार को देर रात थाना मऊदरवाजा में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र आर्यन (19) अपने मौसा अखिलेश कुमार निवासी मोहल्ला रकाबगंज खुर्द थाना मऊदरावाजा के घर पर रहता है और रविनाथ सिंह डिग्री काॅलेज मानिकपुर में बीएससी की Examination दे रहा था. वह करीब 12 बजे Examination देने काॅलेज गया था, लेकिन घर वापस नहीं लाैटा. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए गायब छात्र की तलाश शुरू की. मेडिकल चौकी प्रभारी रामकेश ने पुलिस टीम और गांव वालों के सहयोग से मानिकपुर क्षेत्र में लापता छात्र को तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

चौकी इंचार्ज रामकेश ने बताया कि Saturday की सुबह गांव वालों के साथ छात्र आर्यन काे तलाशते हुए तलाश कॉलेज के पीछे एक खेत के मचान

पर पहुंचे ताे वहां एक युवक सोता मिला, जाे गुमशुदा छात्र निकला. उसने पूछताछ में बताया कि Examination के कारण कॉलेज में फोन ले जाने पर प्रतिबंध है. आर्यन ने कॉलेज के निकट खेत में मोबाइल फोन छुपा दिया था. आलू फसल की सिंचाई करते खेत मालिक को एंड्राइड मोबाइल फोन मिल गया था. मोबाइल फोन में साइलेंट लगा था, जिसके कारण फोन में घंटी बजती. आर्यन ने खेत मालिक से मोबाइल फोन के बारे में पूछा तो कृपाल सिंह ने बताया कि उसे मोबाइल फोन मिला था, उसने फोन को वापस कर दिया, वह फोन को चलाना नहीं जानते. पुलिस ने आर्यन को उसके परिजनों को सौंप दिया.

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Leave a Comment