Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

विधायक डॉ. भरत भूषण ने कठुआ वासियों को 1 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं

MLA Dr. Bharat Bhushan dedicates development projects worth Rs. 1 crore to Kathua residents

कठुआ, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कठुआ विधायक डॉ. भरत भूषण ने गुरूवार को कठुआ के लोगों को 1 करोड़ रुपये की लागत से तीन पक्की सड़कें समर्पित कीं।

विधायक ने सबसे पहले शहर के वार्ड 3 शिव पुरी कठुआ में 8 लाख रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित ब्लैक टॉपिंग कार्य का उद्घाटन किया। सड़क का यह हिस्सा पहले कभी निर्मित नहीं हुआ था और गंदगी और संक्रमण का स्रोत था। क्षेत्र के निवासी कई वर्षों से इस कार्य की मांग कर रहे थे और इसके पूरा होने के बाद वार्ड 3 शिव पुरी कठुआ के निवासियों को लाभ मिलेगा। इसके बाद विधायक ने पुलिस चैकी हटली मोड़ से रेलवे रोड तक 22 लाख रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित सड़क के पक्कीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस सुविधा से कठुआ औद्योगिक एस्टेट के हजारों श्रमिकों और कठुआ के रेलवे यात्रियों को लाभ होगा जो प्रतिदिन इस सड़क का उपयोग करते हैं। इसी प्रकार विधायक ने हटली मोड़ से कालीबारी तक सड़क के पक्कीकरण कार्य का उद्घाटन किया। पांच किलोमीटर से अधिक के इस मैकाडमाइजेशन कार्य ने सड़क के गड्ढों और अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों को ढक दिया है जो कठुआ शहर की जीवनरेखा है। इस अवसर पर अविनाश गुप्ता एईई लोक निर्माण विभाग, राहुल देव शर्मा सिटी मंडल प्रधान, सुमन बाला लखनपुर मंडल प्रधान, संजना जम्वाल, रविंदर पठानिया, अशोक जसरोटिया, अशोक शर्मा, मनजीत जसरोटिया, दीपक शर्मा, भानु प्रताप, अमित सूदन, जतिंदर भारती, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और इन क्षेत्रों के स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *