Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

विधायक हुमायूं कबीर का तृणमूल कांग्रेस से आजीवन निलंबन, बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखने का किया था ऐलान

हुमायूं कबीर

कोलकाता, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल के बीच तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से आजीवन निलंबित कर दिया है। कोलकाता के मेयर और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकिम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की।

फिरहाद हकिम ने कहा कि हुमायूं कबीर का अब तृणमूल कांग्रेस से कोई रिश्ता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं करती और ऐसे लोगों से उसका कोई संबंध नहीं हो सकता। मंत्री ने यह भी बताया कि यह कार्रवाई पार्टी की अनुशासन समिति ने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी की सहमति के बाद की है।

विधायक हुमायूं कबीर हाल के दिनों में अपनी विवादित टिप्पणी के कारण सुर्खियों में थे। उन्होंने 06 दिसंबर को बेलडांगा में “बाबरी मस्जिद” की आधारशिला रखने जैसा बयान दिया था, जिससे राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया। इसी बयान को लेकर पार्टी भीतर से असहज थी और चुनाव से पहले यह स्थिति तृणमूल के लिए और मुश्किल बनती जा रही थी।

मुर्शिदाबाद पिछले कुछ महीनों से साम्प्रदायिक तनाव और वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर हुए हिंसक विरोध के कारण संवेदनशील बना हुआ है। इस पृष्ठभूमि में कबीर की टिप्पणी ने पार्टी की चुनावी रणनीति को और उलझा दिया था।——

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *