Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

वीर शहीद तेलंगा खड़िया जैव विविधता पार्क का विधायक ने किया लोकार्पण

जैव विविधता पार्क का उद्घाटन करते अतिथिगण

गुमला, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विधायक भूषण तिर्की सहित अन्‍य अतिथियों ने संयुक्‍त रूप से वन विभाग की ओर से बनाए गए वीर शहीद तेलंगा खड़िया जैव विविधता पार्क का मंगलवार को लोकार्पण किया गया।

शहर से सटे तर्री गांव के समीप बाईपास रोड पर करीब 30 एकड़ भूभाग में फैले इस पार्क का उद्घाटन केेअवसर पर डीसी दिलेश्वर महतो, एसपी हरिस बिन जमां, वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बड़ा, उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, डीडीसी दिलेश्वर महतो मौजूद थे।

कार्यक्रम में विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि यह पार्क वन विभाग की ओर से नए साल साल पर गुमला जिला के निवासियों को एक अनुपम उपहार है। इसके लिए उन्हों।ने वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इस पार्क में आकर सभी आयु वर्ग के लोग खुली हवा में सांस ले सकते हैं और मनोरजन कर सकते हैं।

उन्होंने पार्क की समुचित देखभाल, सफाई और स्वच्छता पर ध्यान देने पर बल दिया।

इसके पूर्व वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि पार्क के जरिए वन व पर्यावरण के प्रति लोग आकर्षित होंगे। यहां सबके लिए मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बड़ा ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया जैव विविधता पार्क का निर्माण कराने के लिए वन विभाग के डीएफओ की सराहना की।

कार्यक्रम में डीसी दिलेश्वर महतो ने कहा कि इस पार्क से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही झारखंड के अन्य जिलों के लिए भी यह पार्क आकर्षण का केंद्र होगा।

इस मौके पर गुमला के पुलिस अधीक्षक हरिस बिन जमां ने कहा कि प्रकृति हमारे कल्चर में है। हम पेड़ों की पूजा करते हैं। प्रकृति हमें जीवन प्रदान करती है। हम लोगों का भी दायित्व है कि हम सब मिल कर प्रकृति का संरक्षण और संवर्द्धन करें।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

—————

(Udaipur Kiran) / हरि ॐ सुधांशु सुधांशु

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *