Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जनता इंटर कॉलेज में 29 व 30 दिसंबर को होंगी विधायक खेलकूद प्रतियोगिताएं

फोटो

औरैया, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में युवा कल्याण विभाग की ओ से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ग्रामीण खेल लीग (यूपीआरएसएल) की खेलकूद प्रतियोगिताएं सांसद व विधायक खेल स्पर्धा के रूप में आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत ने बुधवार काे दी।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा कल्याण विभाग की ओर से कराया जाएगा, जबकि लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताएं खेल विभाग की ओर से आयोजित होंगी। विधानसभा क्षेत्र सदर औरैया में यह प्रतियोगिताएं विधायक सदर गुड़िया कठेरिया के निर्देशानुसार 29 व 30 दिसंबर 2025 को जनता इंटर कॉलेज अजीतमल स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स के साथ-साथ कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती एवं भारोत्तोलन की स्पर्धाएं सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक व बालिकाओं के मध्य कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त एक वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता स्थल पर साफ-सफाई, ट्रैक निर्माण, चिकित्सा सुविधा व पुलिस सुरक्षा की समुचित व्यवस्था में जुटा हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *