Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

शिक्षा मंत्रालय एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री से मिले विधायक

मंत्री से मिलते विधायक

भागलपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र सह सत्ता रूढ़ दल के सचेतक (राज्य मंत्री) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ सुकांता मजुमदार से मुलाकात कर बिहपुर में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर उन्हें एक औपचारिक पत्र सौंपते हुए क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय या रेलवे स्कूल की स्थापना की आवश्यकता पर विशेष रूप से ध्यान आकृष्ट किया गया, जिससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके। केंद्र सरकार की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयी अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए मंत्री से मार्गदर्शन और समर्थन का अनुरोध किया गया। मंत्री ने विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से समन्वय के माध्यम से आगे बढ़ने का आश्वासन दिया।

इस भेंट के दौरान बिटिया खुशहाली की उपस्थिति इस संकल्प को और भी भावनात्मक बनाती रही—कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ठोस और स्थायी प्रयास किए जाएँ। बिहपुर के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर दिलाना हमारा निरंतर संकल्प है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *