Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मोदी-योगी सरकार अपनी योजनाओं से दिव्यांगजनों को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध: डा. शैफाली सिंह

विकास भवन परिसर में सेवा पखवाड़ा में रविवार को दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले उपकरण बांटने के समारोह को संबोधित करती जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह चौहान।
विकास भवन परिसर में सेवा पखवाड़ा में रविवार को दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले उपकरण बांटे गए उपकरण।

सहायक उपकरण जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बनाएंगे : गोपाल अंजान

दिव्यांगजनों को सशक्त करने के लिए सहायक उपकरण देना एक महत्वपूर्ण पहल है: अल्पना रितेश गुप्ता

मुरादाबाद, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । कांठ रोड स्थित विकास भवन परिसर में सेवा पखवाड़ा में रविवार को दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले उपकरण बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत मुरादाबाद की अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह चौहान ने कहा कि मोदी, योगी सरकार अपनी योजनाओं से दिव्यांगजनों को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि समारोह के लिए विभाग द्वारा 88 दिव्यांग चिह्नित किए गए थे। इस दौरान 25 व्हीलचेयर, 50 कान की मशीन, 11 एमआर किट और 25 स्मार्ट केन बांटे गए। समारोह में विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने कहा कि सहायक उपकरण जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बनाएंगे। शिविर में नगर विधायक की प्रतिनिधि के रूप में उनकी पत्नी भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी गतिशीलता, संचार और समग्र कार्यक्षमता बढ़ाने वाले सहायक उपकरण विभिन्न योजनाओं के माध्यम प्रदान करके उनकी सहायता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक, जिला बचत अधिकारी सिद्धार्थ, डीपीआरओ आलोक शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *