Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

समाहरणालय रांची में धूमधाम से मनी क्रिसमस मिलन समारोह

समाहरणालय में क्रिसमस गैदरिंग मनाते पदाधिकारी कर्मीगण

रांची, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय में शनिवार को रांची के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने धूमधाम से क्रिसमस मिलन समारोह 2025 का आयोजन किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रांची सौरभ भुवनिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य आपसी सौहार्द, सद्भाव और एकता को मजबूत करना रहा। समारोह की शुरुआत प्रार्थना एवं क्रिसमस कैरोल गायन से हुई। इसके बाद समाहरणालय के पदाधिकारियों और कर्मियों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक क्रिसमस गीतों ने पूरे माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश देता है। यह त्योहार समाज में सद्भावना और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति निरंतर समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, आईटीडीए रांची के संजय कुमार भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *