बिजली के खंभे से टकराई मोपेड, एक व्यक्ति की मौत

नोएडा, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चलाते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जीवनलाल उम्र 36 वर्ष मूल निवासी लखीमपुर खीरी मौजूदा समय में रोजा जलालपुर गांव में रहते थे। वह बीती रात को अपनी मोपेड पर सवार होकर जा रहे थे तभी रोज गोल चक्कर के पास उनकी मोपेड बिजली के खंभे से टकरा गई। उन्होंने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब के नशे में मोपेड पर सवार होकर वह जा रहे थे।
—————
हिन्दुस्थान/सुरेश
(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी



