Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद : राष्ट्रीय बजरंग दल ने फूंका बांग्लादेश का पुतला

प्रभात मार्किट चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला फूंकते राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी।

मुरादाबाद, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर मुरादाबाद द्वारा रविवार शाम को रामपुर रोड स्थित प्रभात मार्किट चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला फूंका। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश में खुलेआम हिंदुओं की जो निर्मम हत्या हो रही है उसके विरोध में हमने आज यह पुतला फूंका है।

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि आज बांग्लादेश के अंदर जो हाल हैं और हिंदुओं के साथ जिस प्रकार की निर्मम हत्या की जा रही है यह इस्लाम का असल रूप दिखा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस बांग्लादेश को बनाने के लिए भारत ने पाकिस्तान से युद्ध किया और बांग्लादेश जैसे नए देश का निर्माण किया। आज वही देश भारत के मूल निवासी हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा है।

राष्ट्रीय बजरंग दल और इस देश का प्रत्येक नागरिक इसको बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय बजरंग दल मीडिया के माध्यम से मांग करता है कि बांग्लादेश से सभी प्रकार की वार्ता व सम्बंध समाप्त किए जाएं। भारत के अंदर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना व भारत के अंदर जितने भी बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं उन सभी को देश के बाहर निकाल कर बांग्लादेश में फेंका जाए। भारत और बांग्लादेश के साथ किसी भी तरीके का कोई गेमिंग टूनामेंट नहीं होना चाहिए। आईपीएल में भी बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बैन किया जाए।

इस दौरान अभिषेक श्रीवास्तव महानगर मीडिया प्रभारी जय शर्मा, शिवम प्रजापति, इशांक भारद्वाज, गंगा राणा, अनुज आर्य, जतिन प्रजापति, पारुल ठाकुर, सौरभ सैनी, शिवम अभिषेक सैनी, रोहित कश्यप, गौतम, यश, हर्षित, क्रिश, राकेश, सुमित, रोहित दीपक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *