Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी में सुबह का तापमान न्यूनतम नौ डिग्री, श्रीकाशी विश्वनाथ के भक्तों की श्रद्धा पर कोई असर नहीं

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जिले में सर्दी के मौसम की शुरुआत हो गई है और शनिवार की सुबह चार से पांच बजे तक न्यूनतम नौ डिग्री तापमान पाया गया।

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा के बाहर सड़क पर गिनती के यात्रियों के अतिरिक्त कोई व्यक्ति दिखाई नहीं पड़ा। वहीं, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर दर्शन को आने वाले भक्तों की गिनती पर कोई असर नहीं हुआ। घने कोहरे में भी श्रीकाशी विश्वनाथ के भक्तों की भारी भीड़ बनी रही।

वाराणसी में दर्शनार्थ आए लखनऊ के अग्रवाल परिवार ने भोर में श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन किए। परिवार में शामिल अमित अग्रवाल ने कहा कि जहां एक ओर घना कोहरा है, वहीं ठंड से कंपन जैसी स्थिति है। इसके बावजूद बाबा के दरबार में लोगों की भीड़ में कोई कमी नहीं है। उन्होंने भी परिवार के साथ दर्शन पूजन किया है।

वाराणसी के लिए आने वाली ट्रेनों की रफ्तार पड़ी धीमी

सर्दी और कोहरे के कारण वाराणसी के लिए आने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मुंबई, नई दिल्ली, लखनऊ, बिहार से वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन आने वाली कई ट्रेन विलंब से पहुंच रही है। कोहरे के कारण वंदेभारत एक्सप्रेस भी एक से दो घंटे विलंब हुई है। लखनऊ से आने वाली शटल एक्सप्रेस भी कोहरे के कारण विलंब हुई।

————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *