Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी में राहुल मिश्रा आत्महत्या मामले हाे लेकर मां और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

राहुल मिश्रा आत्महत्या मामले में ज्ञापन सौंपने के बाद मृत युवक की मां

वाराणसी, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के लोहता बनकट गांव निवासी राहुल मिश्रा आत्महत्या प्रकरण में मृत युवक की मां और सामाजिक संगठन युवा फाऊंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। इस मामले में मृत युवक की पत्नी संध्या सिंह के प्रेमी शुभम सिंह उर्फ डेंजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक राहुल मिश्र की मां ने बताया कि इस मामले में राहुल की पत्नी संध्या और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया। शुभम सिंह अभी तक फरार है। मृत युवक की मां ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर शुभम सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कचहरी शास्त्री घाट पर सामाजिक संगठनों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 9-10 दिसंबर को लोहता थाना क्षेत्र के बनकट में राहुल मिश्रा (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले उसने बाइक पर चलते हुए करीब 7 मिनट 29 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें पत्नी संध्या सिंह पर बेवफाई, अवैध संबंध और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। वीडियो में राहुल ने कहा था कि वह पत्नी और बेटे से बहुत प्यार करता था, जीना चाहता था लेकिन पत्नी का शुभम सिंह के साथ संबंध और बेटे से मिलने से रोकने से वह टूट गया। राहुल की मां ने बताया कि वीडियो में साफ साक्ष्य मौजूद है, फिर भी शुभम पर कार्रवाई में देरी हो रही है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सीमा चौधरी (अध्यक्ष युवा फाऊंडेशन ), विकास मौर्या, हेमंत पाठक, दुर्गेश पांडे, निमिष उपाध्याय, अक्षय मिश्रा, अमन पांडेय, अमन मिश्रा आदि की मौजूदगी रही।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *