Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एशिया कप के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए हुई मां गंगा की आरती

भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए मां गंगा की आरती करते युवा

जीत के लिए देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से खेल प्रेमियों ने मांगा आशीर्वाद

वाराणसी, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । एशिया कप टी-20 क्रिकेट के फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नमामि गंगे के सदस्यों ने खेल प्रेमियों के साथ नवनिर्मित सामने घाट पर मां गंगा की आरती उतारी और भारतीय टीम की हौसला भी बढ़ाया। भारत माता की जय-जयकार के बीच बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान टीम पर जीत के लिए आशीर्वाद भी युवाओं ने मांगा।

इस दौरान भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट इत्यादि लेकर राष्ट्रध्वज के साथ युवाओं ने फाइनल में पाकिस्तान पर भारत के अजेय रथ का शंखनाद किया। भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से सामने घाट का परिसर गूंज उठा। घाट पर मौजूद माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ल ने बताया कि देश की गरिमा बनाए रखने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप-2025 में सिर्फ जीत ही विकल्प है। टीम इंडिया इस बार किसी भी कीमत पर हार बर्दाश्त नहीं कर सकती, क्योंकि इस बार माहौल काफी अलग है और इसका कारण पहलगाम में हुआ आतंकी हमला है। इस बार जीत सिर्फ क्रिकेट टीम की नहीं बल्कि पूरे देश की होगी और इसकी अहमियत पहले से काफी ज्यादा होगी। अब मैच का परिणाम सिर्फ ट्रॉफी उठाने की बात नहीं है बल्कि देश की आत्मा को संतुष्टि पहुंचाने की बात है। आयोजन में सुभाष श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी, एस एन सिंह, रमेश चंद्र पाण्डेय, मीना देवी, रमेश श्रीवास्तव, वंश नारायण, ओमप्रकाश राय, विष्णु शंकर आदि ने भागीदारी की।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *