Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

प्रयागराज के हंडिया थाने की फोटो

प्रयागराज, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाना क्षेत्र में सियाडीह गांव के समीप सोमवार की सोमवार की रात पैडी थ्रेसर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक के घायल साथी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने परिवार की सूचना पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सराय ममरेज थाना क्षेत्र के भेलखा गांव निवासी रमेश वनवासी 28 वर्ष पुत्र कल्ले वनवासी अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से सोमवार की रात अपने घर जा रहा था। रास्ते में हंडिया थाना क्षेत्र के सियाडीय गांव के समीप उसकी मोटरसाइकिल पैडी थ्रेसर की चपेट में आ गई। हादसे में रमेश वनवासी और उसका साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने रमेश वनवासी को मृत घोषित कर दिया और उसके साथी का उपचार शुरू कर दिया। उधर हादसे की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर मंगलवार को मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *