Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

राज्यमंत्री के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि देने आयेंगे एमपी के मुख्यमंत्री

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव फोटो
प्रोटो काल की फाइल फोटो

जौनपुर,14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पिता स्वर्गीय साधू यादव के निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सोमवार को उनके पैतृक आवास समसपुर पनियरी में आगमन हो रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के आवास पर जाकर उनके पिता के निधन उपरांत आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री सुबह लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी आएंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से खेल के मैदान भकुरा उत्तर के पूरा पर बने हेलीपैड पर 10:30 पर पहुंचेंगे। वे लगभग 50 मिनट आवास पर रुकेंगे और 11.20 पर हेलीकॉप्टर से लाल बहादुर एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *