मप्रः माध्यमिक तथा प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 के दस्तावेज अपलोड की सूचना जारी

लोक शिक्षण संचालनालय

भोपाल, 12 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक विषय खेल, गायन, वादन तथा प्राथमिक शिक्षक खेल, गायन, वादन, नृत्य चयन Examination वर्ष 2024 के संबंध में शुक्रवार को लोक शिक्षण संचालनालय ने सूचना जारी की है. सूचना में बताया गया है कि Examination परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों में से जिन अभ्यर्थियों ने अब तक दस्तावेज अपलोड नहीं किये हैं अथवा उनका नाम पोर्टल trc.mponline.gov.in पर दस्तावेज सत्यापन के लिये समय-सारणी की सूची में नहीं है.

उक्त शिक्षकों को 16 एवं 17 दिसम्बर 2025 को पोर्टल trc.mponline.gov.in पर प्रोफाइल पंजीयन कर दस्तावेज अपलोड करने के लिये कहा गया है. अभ्यर्थी 18 दिसम्बर 2025 को उनके द्वारा चयनित जिलों में दस्तावेज सत्यापन के लिये उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे. इस संबंध में विस्तृत जानकारी पोर्टल trc.mponline.gov.in पर उपलब्ध है.

बीएड योग्यताधारी नवनियुक्त शिक्षकों के लिये सूचना

लोक शिक्षण संचालनालय ने जानकारी दी है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील और उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित आदेशों के क्रम में प्राथमिक शिक्षक पात्र Examination वर्ष 2020 के परिणाम के आधार पर नियुक्त बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिये नेशनल ओपन स्कूल (एनआईओएस) द्वारा ब्रिज कोर्स की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है.

संबंधित शिक्षक 25 दिसम्बर 2025 तक एनआईओएस के पोर्टल पर https://bridge.nios.ac.in समय-सीमा में रजिस्ट्रेशन न कराने वाले अथवा निर्धारित समय-सीमा में ब्रिज कोर्स उत्तीर्ण न करने वाले प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुसार जारी नहीं रखी जा सकेंगी.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment