Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सांसद खेल से मिल रहा है नए खिलाडियों को अवसर : डा दिनेश शर्मा

डा दिनेश शर्मा
डा दिनेश शर्मा

– खेल बेहतर स्वास्थ्य के साथ रखता है मन को प्रफुल्लित

-नए तरह का व्यवसाय बनकर सामने आ रहा है खेल क्षेत्र

लखनऊ, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने आज कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता नए खिलाड़ियों को अवसर प्रदान कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर इन खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

देश के खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को सांसद खेल के बेहतर समन्वय के लिए बधाई देते हुए डा शर्मा ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल जीवन का ऐसा अंग है जो स्वस्थ रखने के साथ ही मन मस्तिष्क को भी प्रफुल्लित रखता है। खेलों को लेकर समाज की धारणा अब बदल रही है और खेलोगे कूदोगे बनोगे शैतान की कहावत अब खेलोगे कूदोगे बनोगे महान में बदल रही है। आज खेल नए तरह का व्यवसाय बनकर सामने आ रहा है। केन्द्र और राज्य सरकारें खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को तमाम पुरस्कार और नौकरियां भी दे रही हैं।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल में हार से निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि जो आज हारे हैं वे कल के विजेता हो सकते हैं। सांसद खेल के तहत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ है। आज मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र की सरोजिनी नगर, मलिहाबाद, सिधौली, मोहनलालगंज और बख्शी तालाब विधानसभा के पंचायत स्तर के विजय खिलाड़ियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए। इन खेलों के जरिए देश की छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर भी मिला है।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 29 सितम्बर से प्रारंभ होकर 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव का मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण/ब्लॉक/विधानसभा स्तर से विजयी प्रतिभागियों के बॉलीबॉल के फाइनल प्रतियोगिताओं का संयोजक के रूप में बड़ी संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों के मध्य मैच का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, लखनऊ भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, दीन दयाल सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, पूर्व पार्षद जीडी शुक्ला, सुरेश मिश्रा, हरि नारायण उपाध्याय, सुनील शुक्ला आदि उपस्थित रहे। यह खेल प्रतियोगिताएं कल भी चौक स्टेडियम तथा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जाएगी। 25 दिसम्बर को सीएमएस ग्राउंड एलडीए में हजारों खिलाड़ियों के समूह एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनेंगे और उसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / शिव सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *